सबलगढ़: में प्रस्तावित चौपाटी का काम 7 महीने से अधूराः रेलिंग भी टूटने लगी, बीज भवन हटाकर बनाई गई थी चौपाटी
सबलगढ़ की पुरानी डाक मंडी में प्रस्तावित चौपाटी सात महीने बाद भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई है। जिस जगह को पहले कृषि खाद बीज भवन हटाकर समतल किया गया था, वहां अब बनी रेलिंग भी टूटने लगी है। स्थानीय लोग और महिलाएं अभी भी चौपाटी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।