चूरू: गांव घन्टेल में युवक और उसके पिता की सरियों व डंडे से मारपीट, मौसी के बेटे ने रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
Churu, Churu | Nov 6, 2024 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल में बुधवार को 35 वर्षीय युवक पर सरियों व डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के पिता के साथ भी मारपीट की गयी। घायल पिता पुत्र को परिवार के लोगों ने राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां दोनों का ईलाज किया गया।