चूरू: रतननगर में निःशुल्क मिर्गी रोग निदान शिविर हुआ संपन्न, विधायक हरलाल सहारण ने की शिरकत
Churu, Churu | Nov 5, 2024 चूरू के रतननगर में मंगलवार को त्रिवेणी देवी सुरेका चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शिरकत करते हुए शिविर का अवलोकन किया और शिविर को लेकर जानकारी ली। विधायक हरलाल सहारण ने ‘मिर्गी समझो एप‘ के क्यूआर कोड को जन साधारण के लिये लॉन्च किया।