मोहल्ला चौकाबाग निवासी शिकायतकर्ता ने रविवार शाम करीबन 4:00 बजे सदर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला चौकाबाग के हाईवे किनारे उसका बेस कीमती करोड़ों रुपए का प्लाट है। उक्त प्लाट पर कुछ नामजद लोगों द्वारा दबंगई करते हुए अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। उसने उक्त मामले में प्लाट की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।