चकिया: बेन-धरौली सड़क की बदहाली पर भड़के किसान, मरम्मत न होने पर घेराव की दी चेतावनी
गुरुवार दोपहर 02 बजे परमंदापुर में किसान विकास मंच की गोष्ठी में बेन-धरौली सड़क की जर्जर हालत पर किसानों ने नाराजगी जताई व डीएम के घेराव की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि चौड़ीकरण के चलते बिजली के खंभे हटाने की प्रक्रिया लंबित है, इसलिए फिलहाल सड़क की मरम्मत जरूरी है।