बारुण थाना क्षेत्र के सरंगा मोड़ के समीप गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में टेलर मालिक और कंचनपुर पंचायत के मुखिया के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।