शहपुरा वन परिक्षेत्र के मानिकपुर के लाटा शंकर में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया जहां छात्र छात्राओं को वन्य प्राणी पेड़ पौधों को लेकर जागरूक किया गया। दरअसल शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे विद्यालय के छात्र छात्राओं को वन्य प्राणी और जंगल को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी और विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मौजूद रहे ।