बख्तियारपुर: बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग सह जन-कल्याण शिविर में 197 लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
बख्तियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन-कल्याण शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को 197 लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में विधायक अरुण कुमार शाह, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में दोपहर 3 बजे बीडीओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के 15, आयुष्मान वय