मंडीदीप। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हमारी पड़ताल में सामने आया कि लाखों रुपये के डस्टबिन सामुदायिक भवन के पीछे वर्षों से धूल खा रहे हैं, जबकि शहर में कचरा कलेक्शन की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। मामले पर पूछे जाने पर सीएमओ प्रशांत जैन ने जल्द डस्टबिनों को लगवाने का आश्वासन दिया।