भोरे: लामीचौर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मंत्री सुनील कुमार ने दिया आशीर्वाद
भोरे प्रखंड के लामीचौर मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार की दोपहर 2 बजे दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाते हुए जीवन ज्योति वैवाहिक सेवा संस्थान लामी चौर के तत्वाधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 9 जोड़े वैदिक मंत्रोचार के बीच एक दूसरे के हमसफर बने। जिन्हें मंत्री सुनील कुमार ने आशीर्वाद दिया।