हज़ारीबाग: हजारीबाग का दूधमटिया वन महोत्सव देश में पर्यावरण संरक्षण की बना मिसाल
हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड स्थित दूधमटिया जंगल में आयोजित वन महोत्सव अब देशभर में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन चुका है। 1999 में सेवानिवृत्त शिक्षक महादेव महतो द्वारा शुरू यह पहल पेड़ों की कटाई रोकने और ग्रामीणों को प्रकृति से जोड़ने के लिए की गई थी। हर साल 7 अक्टूबर को गीत-संगीत और वनदेवी पूजा के माध्यम से पर्यावरण संदेश दिया जाता है।