लक्ष्मीपुर: केनुहट केवाली के पास ट्रैक्टर का चक्का खुलने से गड्ढे में पलटी गाड़ी, चालक सुरक्षित
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत केनुहट केवाली के पास एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रैक्टर का अचानक चक्का खुल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। गुरुवार को 6 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में ट्रैक्टर का चक्का लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरा।