सुसनेर: जमीन विवाद के चलते मैना की पुलिया पर भानेज ने मामा के साथ कि मारपीट, थाने में केस दर्ज, जांच शुरू
ग्राम मैना की पुलिया पर जमीन विवाद को लेकर भानेज के द्वारा अपने ही मामा के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह 8 बजे सुसनेर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मारपीट करने वाले भानेज के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल भी सिविल अस्पताल में कराया गया है।