बिलासपुर सदर: 18 जनवरी को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक, जिला चिकित्सक संघ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बिलासपुर जिला इकाई द्वारा 18 जनवरी से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से मनवाने के लिए काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला प्रधान डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि संघ ने अपनी मांगों को लेकर जून माह में संघर्ष किया था। उस समय मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सके बाद भी मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं।