बिलासपुर सदर: ओवरलोडिंग के चलते व फर्म के अन्य नियमों की अवहेलना पर 245000 का जुर्माना वसूला, आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने दी जानकारी
आरटीओ कार्यालय बिलासपुर की ओर से नियमों की अवहेलना होने पर ओवरलोड ट्रक की फर्म से 245000 का जुर्माना वसूल किया गया है। यह जानकारी आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल दी। उन्होंने बताया कि समय समय पर वाहनों की चेकिंग की जाती है और नियमों की अवहेलना होने पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी के तहत यह कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।