राजगढ़: करनवास थाना क्षेत्र के पनाली गांव में खेत में मिला 13 फीट लंबा अजगर मचा हड़कंप
करनवास थाना क्षेत्र के पनाली गांव में मंगलवार को एक खेत में करीब 13 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सरपंच मोहन वर्मा और ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस की टीम को दी गई। इसके बाद मंगलवार को सुबह 10:00 बजे करीब वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा।