बांका: मझघाय गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची थाने, पति के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई
Banka, Banka | Oct 19, 2025 मझघाय गांव में पति के प्रताड़ना से तंग होकर महिला शांति कुमारी रविवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे थाना पहुंचे। जहां घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति रामानंद सिंह के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी रामानंद सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है। पुलिस जांच कर रही है।