सोहागपुर: नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर स्टेशन रोड पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत स्टॉल लगाया गया, लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर स्टेशन रोड पर गुरुवार की रात में नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन स्टॉल लगाकर किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित लोगों एवं श्रद्धालुओं को गौ सेवकों ने जागरूक किया और लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया।