बदायूं: बदायूं के कादरचौक थाना पुलिस ने तीन अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
Budaun, Budaun | Mar 24, 2024 बदायूं एसएसपी के निर्देश में अवैध शराब की बिक्री तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रही अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस द्वारा तीन नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जसवीर पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम कूड़ा शाहपुर, बबलू पुत्र कालीचरन , रामदास पुत्र रामचन्द्र को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।