बख्शी का तालाब: महिंगवा में आग का कहर, 15 बीघा गेहूं राख हुआ, फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के किसान
लखनऊ के थाना महिंगवा क्षेत्र के नरोसा गांव में भीषण आग लगने से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटों ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देर से पहुंची, जिससे नुकस