अकलतरा: कमिश्नर ने तिलई के मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र और धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण
बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया।