लोहरदगा: जनहित के मामलों को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करना याचिका समिति की जिम्मेदारी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत।
लोकसभा याचिका समिति की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित होटल मायफेयर में समिति के चेयरमैन चंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यगण, विभिन्न वित्तीय संस्थानों एवं बैंकों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत भी विशेष रूप से शामिल हुए।