हरदा: शहर के शनि मंदिर में शनि जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विशेष योगों में हुई पूजा-अर्चना
Harda, Harda | May 16, 2026 शहर के शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। विद्वान पंडितों के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार के दिन शनि जयंती पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।