शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल: 2 घंटे में जहरखुरानी के 4 मामले, एक युवक की मौत, एक गंभीर इंदौर रेफर
शाजापुर जिला अस्पताल में गुरुवार रात 10 से 12 बजे के बीच जहरीले पदार्थ के सेवन के चार अलग-अलग मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। इन घटनाओं में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। दो अन्य मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।