सासाराम: सासाराम नगर में फरार अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार का तामिला हुआ
Sasaram, Rohtas | Jan 15, 2025 सासाराम नगर में फरार अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार का हुआ तामिला बुधवार को सासाराम नगर (दरिगांव) थाना कांड संख्या 813/23 के तहत पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार, धारा 307/34 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में माननीय न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार का विधिवत तामिला किया गया।