धौरहरा: धौरहरा ब्लॉक की सरसवा चौराहे पर बना हाट बाजार, महिलाओं को मिला रोजगार और खिले चेहरे
धौरहरा ब्लॉक के सरसवा चौराहे पर बने हाट बाजार ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए इस हाट बाजार से महिलाओं को रोजगार मिलने लगा है, जिससे उनके चेहरे खिल उठे हैं।पहले कच्चे फड़ होने के कारण वहां कीचड़ और पानी भर जाता था।जिससे व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।