मुरैना नगर: पोरसा में चाचा ने मासूम भतीजी का किया दुष्कर्म,रिश्तों को किया शर्मसार,जिला अस्पताल में जिंदगी ओर दर्द से जूझ रही बच्ची।
जिले में पोरसा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।9 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी,तभी पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां भर्ती कराकर उपचार जारी है।अस्पताल मेटरनिटी इंचार्ज ने बताया बच्ची का इलाज जारी है।