पिपरिया: चननिया गांव के समीप NH 80 पर अनियंत्रित हाईवा दुकान में जा घुसा, चालक जख्मी, लगभग 5 लाख की क्षति
पिपरिया के सैदपुरा पंचायत के चननियां गांव में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार हाईवा दुकान में घुस गया.शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे ली गई जानकारी के अनुसार हादसे में चालक घायल हो गया. हाईवा की चपेट में आने से तीन जुगाड़ गाड़ी, बाइक, कंप्यूटर, प्रिंटर, आटा चक्की समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया.दुकानदार ने करीब 5 लाख रुपये नुकसान का अनुमान बताया है.