तारानगर: राजपुरा में दो बाइक की भिड़ंत में 19 वर्षीय युवक घायल, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाए गए, मगर हायर सेंटर किया गया रैफर
चूरू जिले के गांव राजपुरा के पास दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक पर सवार 19 वर्षीय युवक के सिर में गंभीर चोट आयी। जिसको मौके पर मौजूद कार सवार युवकों ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉटर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का ईलाज किया।मगर सिर में गंभीर चोट होने के कारण युवक को प्राथमिक ईलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया