अनूपपुर: जिले में अवैध उर्वरक कारोबार की सूचना पर मिलेगा 1000 रुपये का इनाम
मध्यप्रदेश शासन ने उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, नकली व मिलावटी उर्वरकों के निर्माण तथा अनुदानित उर्वरकों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए ‘सूचना दाता प्रोत्साहन योजना’ लागू की है। यह योजना 20 मई से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।योजना के तहत कोई भी नागरिक या किसान उर्वरकों से जुड़ी अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना सीएम किसान हेल्पलाइन में दे सकते हैं।