अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महथावा वार्ड संख्या 7 में चुनावी जीत का जश्न मना रहे एक युवक पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने भरगामा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया।