रीठी: 5 साल से योजना के लाभ से वंचित लाडली बहना रीठी में आयोजित जन कल्याण शिविर पहुंचकर लगाई गुहार
Rithi, Katni | Jun 16, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील में आयोजित जन कल्याण शिविर में उस समय एक भावुक मामला सामने आया, जब ग्राम पंचायत भरतपुर की एक महिला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर शिविर में पहुंची। महिला का कहना है कि योजना शुरू होने के समय उसकी उम्र निर्धारित पात्रता से कम थी, जिसके कारण वह आवेदन फॉर्म नहीं भर पाई थी।