पचपदरा: ADM बालोतरा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर PMO को दिए दिशा निर्देश
बालोतरा ADM राजेंद्र सिंह चंदावत ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राजकीय नाहटा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एडीएम ने सोमवार को अस्पताल की ओपीडी, मेडिकल वार्ड, आईसीयू, गायनिक वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही पीएमओ को अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।