धनौरा: गजरौला के फाजलपुर में बिजली घर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारी, बिजली कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप
गजरौला में बृहस्पतिवार को फाजलपुर स्थित बिजलीघर पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में संविदा कर्मी - लाइनमैन, टीजी 2 व जेई के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की एक छोटी सी वीडियो क्लिप बनाकर, उन्हें डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। संगठन इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।