बालोद पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े दो अलग–अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे तीन युवकों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। मोनिका ठाकुर, ASP बालोद दोपहर 3 बजे बताया की तीनों आरोपी कांकेर जिले के निवासी हैं और बाइक के जरिए गांजा की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया।