सांगानेर: जयपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से हुई मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
जयपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान 2 मजदूरों का जहरीली गैस से दम घुटने लगा, तो दोनों चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को सीवरेज टैंक से निकालकर कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा झोटवाड़ा जोन के शेखावत मार्ग, निवारू रोड, वार्ड नंबर 24 में हुआ।