कटनी नगर: पतंग के मांझे में उलझकर 45 फीट ऊँचे मोबाइल टॉवर में फंसा बाज, गौ सेविका अमीता ने उसे बचाया
शहर के लल्लू भईया की तलैया के पास लगे एक मोबाइल टॉवर में आज शनिवार सुबह 10 बजे करीब एक दुर्लभ प्रजाति का बाज पक्षी पतंग के मंझे में बुरी तरह टावर के टॉप में फंस गया। आज शनिवार शाम करीब 7:30 मिनट पर गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिलाध्यक्ष अमीता श्रीवास को सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्वयं टॉवर पर चढ़ कर घायल बाज का रस्क्यु किया और इसे इलाज दिया। पंख, पंजे चोटिल थे