जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को बाएं साइड कनपट्टी पर गोली मारी गई है, जो दाहिने साइड साइड से आर पार हो गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और