मथुरा: शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच घाटी वाले बालाजी का जन्मोत्सव, मारुति नंदन के दिव्य पंचामृत अभिषेक में उमड़े भक्त
कान्हा की नगरी मथुरा इन दिनों पूरी तरह रामभक्त हनुमान के रंग में रंगी नजर आ रही है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रविवार की सुवह आठ बजे पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के महासंयोग पर बालाजी पदयात्रा सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री घाटी वाले बालाजी महाराज का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया