दावथ: दावथ सूर्य मंदिर तालाब पर चैती छठ व्रत धारियों ने स्नान पूजा कर ग्रहण किया खरना का प्रसाद
Dawath, Rohtas | Apr 13, 2024 दावथ सूर्य मंदिर तलाब घाट पर चैती छठ व्रत के दूसरे दिन व्रतियों ने स्नान करखरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसमें कच्ची मिट्टी के नए चूल्हा पर गुड़ व दूध मिश्रीत चावल की खीर व गेहूं के आटा से बनी रोटी का प्रसाद बनाकर व्रतियों के द्वारा पहले माता का भोग लगाया गया। उसके बाद खुद खाकर परिवार के अन्य लोगों को प्रसाद स्वरूप दिया गया। इसमें परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।