तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने जिला पंचायत सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया
27 मई मंगलवार को 4 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जिला पंचायत सभागार में अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति उनके लगाव के बारे में बताया कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।