खिरकिया: खिरकिया सहित जिलेभर में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई।
Khirkiya, Harda | Jun 15, 2026 मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन और जलीय पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया है। इसके तहत खिरकिया सहित हरदा जिले की सभी नदियों और उनसे जुड़े जलाशयों में दो माह तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।