सुपौल: सुपौल में बकरीद पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्च, एसपी सरथ आरएस ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | May 27, 2026 सुपौल में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सुपौल शहर में प्रशासन की ओर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।