पलिया: दुधवा सफारी में जंगल का असली रोमांच, दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया विशाल अजगर का शिकार, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के तराई क्षेत्र में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया क्षेत्र में सफारी पर पहुंचे पर्यटकों को एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। सफारी के दौरान अचानक झाड़ियों से निकले एक बाघ ने करीब 7 फीट लंबे विशालकाय अजगर का शिकार कर लिया। बाघ के जबड़े में फंसा अजगर जिंदा फड़फड़ाता नजर आया। जिसे देखकर पर्यटक रोमांच से भर उठे।