जैतहरी: घर में निकला धामन सांप, सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
जैतहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब श्री सत्य भूवन पटेल के घर में धामन सांप दिखाई दिया। सांप दिखने की सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर धामन सांप को सुरक्षित पकड़ा,रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।