कटनी नगर: भरदा गांव में पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत भरदा गाँव मे अनिल गर्ग के खेत के सामने अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रही महिला इत्तो बाई कोल 50 वर्ष को टक्कर मार दी इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन घटना के बाद महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।