कटनी नगर: कटनी में बाइक सवार की लापरवाही से मासूम का पैर फंसा, घटनास्थल से भाग गया बाइक सवार, विजयराघवगढ़ कन्हवारा की घटना
जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत कन्हवारा गाँव मे आज रविवार दोपहर 12 बजे गाँव मे एक मासूम अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक लापरवाह बाइक सवार की गलती के कारण मासूम का पैर बाइक में फंस गया। बाइक सवार रुकने की जगह दूर तक मासूम का घसीटता रहा जिसके बाद बाइक सवार घटना स्थल से भाग निकला। घटना में घायल मासूम के परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे थे।