मड़िहान: राजगढ़ में धान बीज कंपनी ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया, ढाई सौ से अधिक किसान हुए शामिल, पैदावार पर हुई चर्चा
राजगढ़ विकासखंड के चिखुडीया में धान बीज कंपनी पान 804 द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ। इस गोष्ठी में क्षेत्र के ढाई सौ से अधिक किसान शामिल हुए। गोष्ठी में पान 804 धान बीज के प्रतिनिधियों मनोज मौर्य और उदय सिंह ने। किसानों को धान बीज की पैदावार उसकी उच्चतम गुणवत्ता। और अधिक उत्पादन क्षमता के बारे में। विस्तृत जानकारी दी।