डुमरांव: कसियां गांव में निजी जमीन पर जबरदस्ती संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने का आरोप, रैयतदार पहुंचे थाने
Dumraon, Buxar | Jan 29, 2026 कसियां गांव में निजी जमीन पर जबरदस्ती संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने का आरोप लगा है। रैयतदार जय प्रकाश सिंह गुरुवार की सुबह 8 बजे डुमरांव थाने में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने निजी जमीन में 8 फीट का रास्ता छोड़ा था। उसी बस्ती के महादलित समाज के लोग पीड़ित की निजी जमीन में रविदास की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।