झाझा: आस्ता गांव में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 115 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई
Jhajha, Jamui | Feb 5, 2026 बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना के तत्वाधान में गुरुवार को झाझा प्रखण्ड के आस्ता गांव में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में सीएचसी झाझा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नबाब के नेतृत्व में टीम ने 115 किशोरी छात्राओं की आंख, कान, दांत व वजन सहित अन्य जांच कर